
मशरक(सारण)। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बुधवार के शाम मास्क चेकिंग अभियान के तहत कड़ी चेकिंग की गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ राजापट्टी गोलंबर पहुंचकर बिना मास्क लगाए लोगों को घूमते देखा तो उन्हें रोककर उनसे घूमने का कारण पूछा। सही न बताने पर उनके चालान काटे।इसी दौरान बारात जा रहे दर्जनों वाहनों को रोककर पुलिस ने बगैर मास्क के दूल्हा एवं बारातियों का चालान काट मास्क पहनाया। इस दौरान पुलिस दुपहिया वाहनों, टेम्पो व बस जैसे यात्री वाहनों, निजी चार पहिया वाहनों तथा पैदल यात्रियों का भी मास्क चेक किया तथा बिना मास्क पहनने वालों से पचास रुपये का जुर्माना ले उन्हें मास्क दिया। मौके पर अंचल कर्मी महेंद्र राम , राजा कुमार सहित अन्य थे।




Recent Comments