सारण:राहत वितरण शिविर मे अग्निपीड़ितो की मिली सहायता राशि की दूसरी किश्त
कुन्दन कुमार,गड़खा
गरखा (सारण)
प्रखंड के श्रीपाल बसंत पंचायत बसंत बजार मे राहत शिवीर लगाकर पिछले साल हुए भीषण अग्नि कांड के पिड़ीतो के बीच सहायता राशि के दुसरे किस्तो का वितरण किया गया । इस राशि का वितरण बिहार सरकार के खनन एवम् भुतत्व मंत्रि मुनेश्वर चौधरी ने किया ।विदित हो की पिछले साल श्रीपाल बसंत पंचायत के भगवानी छपरा, बनवारी बसंत ,क्षौवा बसंत के सैकड़ो घर जलकर राख हो गया था और उसमे चार आदमी और कुछ मवेशी तथा बकरी भी जलकर राख हो गया था ।उस समय भी शिवीर लगाकर प्रत्येक पिरीत परीवार को 9800रू0 नगद एवम् प्रत्येक मृतक के परीवार को 4 लाख रू0 का चेक दिया गया था । उसी राहत राशि का दुसरा किस्त 3200रू0 नगद एवम् जले हुए मवेशी के पाॅच मवेशीपालक को 30 हजार रू0 का चेक मंत्रि श्री चौधरी के द्वारा दिया गया । सभा को सम्बोधित करते मंत्रि ने कहा कि अग्नि पिरीतो के आवास के लिए भी सरकार को हमने लिखा है और बहुत जल्द ही आवास की व्यवस्था होगी ।वही स्थानिये मुखिया शेखर सिह ने कहा कि हमारे पंचायत के विकाश मे मंत्रि जी का काफी सहयोग मिल रहा है और इन्ही के सहयोग पंचायत का आगे भी काफी विकाश होगा ।इस शिवीर मे अंचलाधिकारी अश्वनि कुमार चौबे सहीत अंचल के सभी कर्मचारी मौजुद थे ।इस मौके पर राजद् के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ0 सुरेन्द्र राय ,दिनेश राय,अशोक गुप्ता,निर्मल राय,अरूण सिह,सोहन प्रसाद यादव ,उपेन्द्र सिह , राकेश चौधरी आदी मुख्य थे ।




Recent Comments