सारण:मोथहां राजा बाबा मठ के महंत बने ऋषि मुनी दास

मढ़ौरा (सारण)
प्रखंड के नरहरपुर पंचायत के मोथहां स्थित राजा बाबा के मठिया मे नए महंत का चुनाव पुरा कर लिया गया । ग्रमिणों के तरफ से आयोजित की गई एक आम सभा में आम सहमति से ऋषि मुनी दास को मठिया का महंत मनोनित किया गया । बता दे कि पुर्व महंत के देहवसान के बाद से मठ महंत वीहिन था । मठ पर पूजा पाठ की जिम्मेवारी ग्रामिण ही उठा रहे थे । मठ में महंत के नही होने से मठ कि पारंपरिक गतिविधियां ठप थी । वहि आम ग्रामीणों को भी पूजा पाठ में असुविधा हो रही थी । नए महंत की प्रतिनियुक्ति के लिए ग्रामिण काफी समय से सक्रिय थे । इस उद्देश्य से ग्रमिणों ने एक आम सभा का आयोजन किया था । मठ के नए महंत ऋषि मुनी दास आम ने कहा कि गांव के लोगों की इच्छा का वे सम्मान कर मठ को धार्मिक गतिविधि का केन्द्र बनायेगे । मठ से समय समय पर सामाजिक कार्यों का भी संचालन किया जायेगा । आम सभा मे फलहारी मठ के महंत राजेश्वर दास, मिथिलेश दास, शंकर दास, बीडीसी विनिता देवी, कोषा अध्यक्ष भीखम सिह, भोला सिंह, बुटाई सिह, शारदा सिंह, शिवकुमार तिवारी, पंडित मुना ओझा, पूर्व प्रमुख निर्मला सिंह सहित अन्य गणमान्य और ग्रामिण शामिल थे ।




Recent Comments