रमसापुर पंचायत भवन पर आरटीपीएस सेवा शुरू

दारौंदा (सिवान) : प्रखंड के रमसापुर पंचायत में स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को आरटीपीएस सेवा प्रारंभ की गई। आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रीता कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार,स्थानीय मुखिया मीरा देवी, सुनील कुमार, धर्मनाथ प्रसाद, कार्यपालक सहायक सदाम हुसैन,पंचायत सचिव चंदेश्वर पाठक आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

मौके पर पंचायत कनीय अभियंता खुशबू कुमारी, कार्यपालक कविता कुमारी,

रवि प्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।