नकाबपोश बदमाश 38 हजार नकद दो मोबाइल तथा बाइक छीन फरार
राकेश फौजदार भरतपुर 12 अप्रैल। राजस्थान में धोलपुर के सैपऊ में मंगलवार रात हथियारों के बल पर एक बाइक सवार राहगीर व उसके दोस्त से नकाबपोश बदमाश 38 हजार की नकदी दो मोबाइल सेट तथा बाइक छीन फरार हो गए।पुलिस थाना सैपऊ ने बताया नजीर खां निवासी कुनुकुटा अपने साथी रब्बो खा के साथ धौलपुर में आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन में अपने भाई की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करा कर वापस घर लौट रहा था।गांव फूटे का नगला के निकट पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जबरन बाइक को रुकवा लिया और हथियार दिखाकर जेब में रखे 38 हजार रुपए की नकदी व दोनों लोगों के मोबाइल सहित बाइक छीन ली।





Recent Comments