समस्तीपुर:प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को पंचायत के विभिन्न बूथों पर सुना

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुज़ुर्ग उत्तर पंचायत सहित भाजपा के उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को पंचायत के विभिन्न बूथों पर सुना गया ।बता दें कि कार्यकर्ता एवं आम जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की जनता को संबोधित करते हुए सुना । इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नौसेना की महिला कमांडर को 250 से भी ज्यादा दिनों तक समुंद्र के माध्यम से आई एम एस तारिणी में पूरी दुनिया की सैर करने के बाद भारत वापस आने पर नौसेना और भारत का मान बढ़ाने के लिए बधाई दिया।साथी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुंयतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार , रामलाल ताती अरविन्द कुमार ,शिवकुमार शाह सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments