
एकमा(सारण)। एकमा नगर पंचायत के टोले भोरहोपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध संकटमोचन मन्दिर परिसर में 24 घण्टे का अखंड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। अष्टयाम सुप्रसिद्ध गायक मनन गिरी मधुकर आरा के बलजीत सिंह बलिया के आनंद कुमार पिन्टू कुमार मांझी के पत्रकार मनोज कुमार सिंह तथा दिवाकर सिंह आदि कलाकारों ने आकर्षक कीर्तन प्रस्तुत किया। पूर्णाहुति के अवसर पर गायक शैलेश समदर्शी अजित हलचल हेमन्त गिरी दीपक शर्मा अमरेश सिंह तथा शंकर सुरीला आदि कलाकारों ने भजन निर्गुण तथा पूर्वी से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। प्रसिद्ध गायक हरेराम पाण्डेय के संयोजकत्व में आयोजित अनुष्ठान के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कवि दिवाकर बाबा ने किया। इस अवसर पर भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अनुष्ठान में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।




Recent Comments