*मिथिला की धरती पर योगी की  हुंकार : बेमेल गठजोड़ से कैसे बढ़ेगा बिहार*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मां सीता की मयका   मिथिला पहुंचे   योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरते हुए बिहार के महागठबंधन सरकार को बेमेल गठजोड़ की सरकार करार दिया.वहीं केन्द्र की मोदी सरकार को बेमिसाल सरकार बता ते हुए  दरभंगा के राज मैदान में  मोदी सरकार के 3 साल के उपलब्धियों को बताया.  योगी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है.  गरीबों के लिए केंद्र के पास योजनाओं की लंबी फेहरिस्त है.  उन्होंने कहा कि दुनिया अमेरिका को अनुशरण करती है. लेकिन अमेरिका का राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं.
योगी आदित्यनाथ ने कहा यूपी और बिहार का भावनात्मक रिश्ता है. और बिहार से मेरा भावनात्मक लगाव है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी ही सुरक्षा की गारंटी दे सकता है. राजनीति में धर्म, जातिवाद और परिवारवाद का कोई महत्व नहीं है. योगी ने ने कहा कि जब तक बिहार में कमल नहीं खिल जाता तब तक यहां आता रहूँगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ दरभंगा में ही नहीं मैं हर जिले का दौरा करूँगा.
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू करने में असफल रह रही है. उन्होंने कहा कि जब गठजोड़ ही बेमेल है तो बिहार आगे कैसे बढेगा. योगी ने कहा कि यूपी में हमने 24 घंटे के अंदर अवैध बूचरखाने को बंद कराया.  उन्होंने नीतीश कुमार को भी बिहार में अवैध बूचरखाने बंद कराने की चुनौती दी.
साथ ही तीन तलाक पर भी नीतीश कुमार की सरकार को योगी ने घेरा. उन्होंने कहा जब पूरे देश में आधी आबादी को न्याय दिलाने की बात हो रही है. तो फिर तीन तलाक पर नीतीश कुमार की चुप्पी क्यों है ?
योगी आदित्यनाथ ने बिहार के युवाओं की जम कर तारीफ़ की. उन्होंने कहा लोग हमसे पूछते हैं कि जहां देखिए बिहार के लोग भरे पड़े हैं तो योगी ने कहा कि जब सबसे अधिक प्रभावशाली बिहार के ही लोग हैं तो हर जगह बिहार के ही लोग ही तो दिखेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार से युवाओं के पलायन की समस्या गंभीर है. यहां को युवाओं की प्रतिभाओं को किसी की आँख लग गयी है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी और बिहार का परम्पराओं से जुड़ा रिश्ता है. सीतामढ़ी और अयोध्या में धार्मिक जुड़ाव है. यूपी सरकार सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच की दूरियों को कम करेगी. उन्होंने अयोध्या में राममंदिर को लेकर कहा कि वहां लोगों की भावनाओं के अनुसार ही काम होंगे.
👉बिहार न्यूज लाइव