युवा वाहिनी के युवाओं ने लगाई झाड़ू, निकाली रैली
सकारात्मक कदम उठाए युवा शक्ति :राजू भैया

आनन्द वर्मा
हैदरगढ़ बाराबंकी 2 अप्रैल। युवा हिंदू वाहिनी त्रिवेदीगंज मंडल के द्वारा आज त्रिवेदीगंज से लेकर हैदरगढ़ तक मुख्य धार्मिक स्थानों एवं चौराहों पर स्वच्छता का अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी “राजू भैया ने भगवान श्री भोले नाथ बाबा जी का पूजन करने के बाद विधिवत वैदिक मंत्रों के बीच किया।
प्रदेश में आदित्यनाथ योगी की सरकार के आने के बाद उनका सांस्कृतिक संगठन हिंदू युवा वाहिनी काफी जोश में है ।इसी श्रंखला में आज त्रिवेदीगंज के हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ शुक्ला की अगुवाई में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जोकि त्रिवेदीगंज दूध डेरी पर स्थित मंदिर से प्रारंभ हुआ ।इस दौरान यहां पर मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की तथा झाड़ू लगाकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इसके बाद युवा वाहिनी के सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता त्रिवेदीगंज कस्बे में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पर भी पहुंचे यहां भी पूजन हुआ एवं स्वछता अभियान चला ।तदोपरांत सभी युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जय श्री राम एवं योगी जिंदाबाद तथा स्वच्छता अभियान से संबंधित तमाम नारे लगाते हुए हैदरगढ़ नगर की ओर बढ़े यहां पहुंचने के बाद सभी में भारत देश के महान महापुरुष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थल पर सफाई की ।इस मौके पर  युवाओं ने पैदल चलकर हनुमान मंदिर पहुंचकर इस कार्यक्रम को गति दी ।इस मौके पर  युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा कि युवा अपनी शक्ति का उपयोग सकारात्मक दिशा की ओर ज्यादा करें जाहिर है कि जब हमारी ऊर्जा सही दिशा की ओर आगे बढ़ेगी तो उसके अच्छे परिणाम समाज को भी लाभ के रुप में मिलेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश दीक्षित, संतोष कुमार दीक्षित, रवि सिंह ,शुभम त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, पप्पू बाजपेई, नवीन कुमार, रामानंद सिंह ,अर्जुन सिंह, एसपी सिंह ,आलोक तिवारी, महेश कुमार. नन्हे तिवारी सुगम त्रिपाठी राजीव दीक्षित नितिन मौर्य सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।