
बेटे-बेटियां को एक समान समझे -गुर्जर
आजाद नेब
भीलवाड़ा 2 अप्रैल। रायला के हैप्पी आवर्स स्कूल के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में विद्यालय के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “निर्भीक लाडो” की मार्मिक प्रस्तुति के बाद राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालूराम गुर्जर ने कहा कि अब बेटे और बेटियों में फर्क नहीं समझना चाहिये! बेटी बचाओ अभियान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी को पढ़ाओ अभियान चालू किया है! इसलिए बेटों को जो मुख्य सुविधाएं मिलती है वही बेटियों को भी मिलनी चाहिये बेटे-बेटियां में फर्क नहीं समझना चाहिए बतौर मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए कहा कि बेटियों हमारे देश में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री बनी हैं इसी अवसर पर आर्.डी. गर्ल्स कॉलेज मांडल की प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति वर्मा नेरायला की बेटियों कोआह्वान किया कि भीलवाड़ा गर्ल्स कॉलेज में उच्च शिक्षा के लिए जाती है उन्होंने निशुल्क शिक्षा के लिए हमारे कॉलेज में प्रवेश लेना चाहिये ! परिणाम शत प्रतिशत के साथ सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होती है शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों की अपना वर्चस्व स्थांपित करने के लिए शिक्षा के साथ शारीरिक मानसिक एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है ! मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह राणावत ने कहा कि लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए शहर की ओर रुक कर रहे हैं जबकि अब शहरी शिक्षा पद्धति गांवो के कि निजी विद्यालयों में भी पढ़ाने लगे हैं और रायला जैसे छोटे कस्बे में हैप्पी आवर्स स्कूल में यह कर दिखाया है कि अब गांव के बच्चों शहरों में नहीं अपने ही गांव से ही अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते है! इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निर्देशक कमल छतवानी ने विद्यालय का वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा अतिथियों को समृति चिन्ह भेंट किया ! इस अवसर पर बंनेडा प्रधान राजमल खींची पंचायत समिति सदस्य रतनलाल सोमानी महामंत्री कन्हैयालाल वैष्णव मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानचंद राका उप सरपंच राजेश जाट राजेंद्र राव ऐसी मोर्चा उपाध्यक्ष बी डी खान आदि उपस्थित थे!




Recent Comments