सारण :वृद्धा पेंशन को लेकर लाभुकों  ने किया हंगामा 

 बनियापुर से राजु सिंह की रिपोर्ट की रिपोर्ट
बनियापुर (सारण) प्रखंड के पिठौरी गांव में लोगों ने वृद्धा पेंशन को लेकर हंगामा किया। तथा जनप्रतिनिधियों का घेराव कर नारे बाजी की। जहां सीओ के समझौते के बाद मामला शांत हो सका।    प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोगों का आरोप था कि प्रतिदिन प्रखंड के अधिकारी वृद्धा पेंशन के लिए दस दिनों का समय लेकर लोगों को परेशान कर रहे है। और यही कई हाल कई दिनों से बनी हुई है। जिसको लेकर कुछ लोगों का बकाया पिछले 16 माह से पड़ी हुई है। इधर कुछ दिन पहले वृद्धा पेंशन वितरण भी हुई तो मनचाहे लभुकों के खाते में पिछले छः माह के पेंशन का भुगतान कर दिया गया। जिसके कारण जरुरत मंद पेंशनधारियों एक माह का भी पेंशन नही मिल सका। इसी बात को लेकर वृद्धा पेंशन योजना के लाभुकों ने स्थानीय मुखिया व पंचायत समिति का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद सीओ सह बीडीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। जहां अफरोज आलम, तारा चंद साह, सरीना देवी, मुसरीना देवी सहित सैकड़ों लाभार्थी उपस्थित थे।