मझौलिया पश्चिम चंपारण:- सरिसवा वार्ड 13 व 9 नंबर मे नल-जल के पानी की समस्या सामने आई 
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- मझौलिया प्रखण्ड के सरिसवा पंचायत के सरिसवा वार्ड 13 व 9 नंबर मे नल-जल का पानी पीना तो दूर की बात है पर जब सप्लाई चालू होता है तो सड़क पर बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिलता है|

इस पर किसी भी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही है सिर्फ वोट मांगने के लिये आते है| और जगह-जगह पाईप फूटने से घर के सामने भी पानी से द्वार भर जाता है लगता है सावन भदो का महीना चल रहा है| इस पर सरिसवा के लोगों ने आक्रोश ब्यक्त करते हुये किया प्रदर्शन|प्रदर्शनकारियों मे ललन साह बिनाचल राउत बच्चा बाबू साह राजेस राउत तपसी साह अमजद देवान कमरुद्दीन शाई रामचन्द्र राउत अखिलेश राउत लालबाबू शाई जावेद आलम सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे॥