बेतिया – गौनाहा:– ​*मादक पदार्थ गाजा के साथ एक धराया*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सीमा पर गश्त के दौरान लगातार तस्कर पकड मे आ रहे है । एसएसबी के जवानो ने सीमा पर एक किलो एक सौ ग्राम मादक पदार्थ गाजा के साथ एक 72 वर्षीय तस्कर को धर दबोचा है । 
इसकी जानकारी देते हुऐ एसएसबी 44 वी बटालियन डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार रजक ने बताया की तीन लालटेन बिओपी के जवानो ने संध्या गश्त के दौरान एक 72 वर्षीय तस्कर बच्चा साह पिता स्व. लक्ष्मी साह ग्राम रूपनी थाना लैरीया निवासी को एक हिरो साइकल पर मादक पदार्थ एक किलो एक सौ ग्राम गाजा लेकर भारतीय सीमा मे प्रवेश करने की कोशिश करते समय पकडा गया है । उस तस्कर के पास से एक किलो एक सौ ग्राम मादक पदार्थ गाजा जिसकी अनुमानित कीमत 22000₹ , हिरो साइकिल अनुमानित कीमत 1200₹, इनटेक्स मोबाइल अनुमानित कीमत 800₹, टर्च लाइट अनुमानित कीमत 100₹ टोटल 24100₹ की समान जप्त किया गया है ।
तस्कर को पकड कर आगे की कार्रवाई के लिए मानपुर थाना को हैंडओवर किया गया है ।