सारण :पीएमकेभीवाई के तहत अमनौर में बढईगीरी मोबाइल कौशल शिविर में कारपेंटरों को प्रशिक्षित किया गया

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण – कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट 
अमनौर स्थित डीएभी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दुसरे दिन मंगलवार को  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत   बढईगीरी मोबाइल कौशल शिविर के द्वारा पांच दर्जन से अधिक कारपेंटर को निशुल्क  सहायक कारपेंटर, सहायक कारपेंटर, फिटर, सहायक फिटर तथा लाॅक टेक्निशन का प्रशिक्षण दिया गया . उक्त प्रशिक्षण शिविर में  फर्नीचर और फिटिंग स्किल काउंसिल  के आॅपरेशन  हेड परवेश मल्होत्रा ने  कारपेंटरों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस औजारों को चलाने, विभिन्न प्रकार के फर्नीचर बनाने का गुर सिखाया.

 प्रशिक्षण में शामिल कारपेंटर सुनील कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, संजय शर्मा, बृजमोहन ठाकुर, इंद्रदेव शर्मा, विश्वकर्मा शर्मा, प्रभात कुमार, मनोज कुमार शर्मा, विश्वनाथ राउत, विक्रमा महतो, मुन्ना राउत, सुखारु राउत, धर्मेन्द्र महतो सहित पांच दर्जन से अधिक का कहना था कि पहले हमलोग पारम्परिक औजार से काम करते थे. लेकिन प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नये  फर्नीचर व अन्य कारीगरी की जानकारी उत्तम तकनीक व कुशल प्रशिक्षक के द्वारा प्राप्त हुआ. जिससे हम सभी को नये अवसर प्राप्त होंगे. उक्त मौके पर कौशल विकास योजना के ट्रेनिंग पार्टनर कारजी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हेड प्रशिक्षक, सरवेश कुमार  , निदेशक भावेश कुमार, , मुकेश कुमार, परवेश कुमार तथा  धनंजय कुमार आदि लोग शामिल थे.