शादी की नीयत से लड़की का अपहरण
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण शादी की नीयत से करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अपहृता के पिता ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है इसमें हरियामा के पुनीत साह, सुरेंद्र साह, मदन साह समेत सात लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में पीड़ित पिता ने कहा है कि पुत्री 5 सितंबर की सुबह सामान खरीदने कन्हौली बाजार गई थी जो लौट कर घर
नहीं आई। सात सितंबर को पुनीत साह ने कहा कि शादी के लिए उसकी लड़की को लाया है। केस करने पर धमकी भी दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments