गाड़ी में रखे सामान की चोरी, चालक गिरफ्तार 
बनियापुर (सारण) गाड़ी पर समान चोरी के मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर गांव निवासी मालती देवी हरियाणा जा रही थी कि इसी क्रम में पैगम्बर पुर चौक पर एक सवारी गाड़ी पर बैठ गई। जिस गाड़ी के छत पर रखे बैग से लगभग पचास हजार का जेवर तथा तीस हजार रुपया नगद की चोरी हो गई। उसी गाड़ी को स्थानीय लोगों ने पहचान कर पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। जिस चालक की पहचान सिवान जिला के भगवान पुर थाना के गोपाल पुर गांव निवासी अजय प्रसाद के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर पुछ ताछ किया जा रहा है।