सारण:भाजपा का गुजरात-हिमाचल प्रदेश की जीत का जश्न परसा में भी कार्यकताओं ने अबीर गुलाल उड़ा मनाया

 परसा

गुजरात- हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ मानया जश्न। सारण सांसद  राजीव प्रताप रूडी के परसा स्थित कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह के  नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, मिठाई बांटकर तथा पटाखा फोड़कर जश्न मनाया । इस मौके पर महामंत्री श्री बलिराम तिवारी,परसा पूर्वी अध्यक्ष डॉ विनय शर्मा,अनिल कुमार सिंह नगर पंचायत महामंत्री इन्द्रमोहन सिंह, शैलेश कुमार गिरी,महामंत्री संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, उपेंद्र शर्मा, परसा पूर्वी युवा मोर्चा अध्यक्ष आनंद कुमार राय, सच्चिदानंद सिंह, श्री जीतलाल राय इत्यादी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।