चाकू से लैस मनचले युवक से जूझती युवती की हिम्मत को सलाम किया लोगों ने
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 20 मई। राजस्थान के अलवर में एक मनचले युवक द्वारा राह चलती एक लड़की पर चाकू से किये गये हमले के जबाब में लड़की ने हौसले के साथ जो किया उसे देख प्रत्यक्षदर्शी उसे सलाम किये बिना नही रह सके। वाकया अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तब हुआ जब पुलिस एंटी रोमिया यानी निर्भया स्क्वॉड के उद्घाटन में व्यस्त थी। लड़की ने पुलिस का इंतजार करने की बजाय खुद ही हौसला दिखाया। मनचले ने लड़की के पेट पर चाकू से वार किया था लड़की ने अपने हाथ से चाकू को पकड़ लिया तेज धार चाकू से पीड़िता का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। वारदात के तुरंत बाद पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी लड़की की हिम्मत के आगे कमजोर पड़ते दिखे और मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार लड़का आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ करता था। कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी लड़का मन्नी बड़ स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता बताया।




Recent Comments