हृदय यादव का चार माह के पुत्र की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मोतिहारी में मौत
मोतिहारी:-जितना थाना के बनकटवा गांव निवासी हृदय यादव का करीब चार माह के पुत्र की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में शनिवार को गई। पत्नी सुगंधी देवी ने एसपी को आवेदन देकर कहा है कि उसने अपनी सौतेली मां की प्रड़ताड़ना से तंग आकर गांव में ही हृदय यादव से शादी कर ली।
फिर गांव छोड़कर चंडीगढ़ रहने लगी। 30 अप्रैल को शादी समारोह में घर आई थी। गांव के ही नागेंद्र प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद तथा मिश्रीलाल साह ने मारपीट की। इलाज कराने सदर अस्पताल में आई। इलाज के दौरान उसका दूध बंद हो गया।
इस कारण वह बच्चे को दूध नहीं पिला पाती थी। इस बीच अचानक बच्चा बीमार हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।




Recent Comments