मशरक में छात्रों ने किया हो-हंगामा, हुआ पठन पाठन बाधित

मशरक (सारण)
मशरक प्रखंड क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के सिर्सा जलालपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने हो हंगामा व नारेबाजी किया। जिससे विद्यालय परिसर में घंटों अफरा तफरी का माहौल बना रहा। विद्यालय से 8वीं क्लास पास करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय से आज तक स्थानांतरण प्रमाण पत्र नही मिलने से छात्र छात्राओं का धैर्य फुट गया। और हो हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगे। विद्यालय के गेट पर जा हो हंगामा व नारेबाजी करते देख शिक्षक व प्रधानाध्यापिका कुछ कर पाती तब तक विद्यालय के सभी बच्चे हंगामा में शामिल हो हंगामा करने लगे। नारेबाजी करते हुए विद्यालय में ब्याप्त भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाने लगे। हंगामा कर रहे बच्चों का कहना था कि विद्यालय में एमडीएम कभी कभी बनता है। वह भी नियम को ताक पर रख बनता है। हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं ने अपने विधालय के प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 31 मार्च 2018 को हमलोगो का रिजल्ट घोषित कर दिए गए पर आज तक हम सभी लोगो का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नही हुआ। जिसके कारण हमलोगों का समय से उच्च विधालय में नमांकन नही हो पाया है। हमलोग उच्च शिक्षा से वंचित हो जायेंगे। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापिका
कांति कुमारी ने कहा कि बीईओ मशरक के पास सभी छात्रो का प्रमाण पत्र जमा कर दिया गया है। बीईओ के हस्ताक्षर हो जाएगा तो सभी छात्रो के बीच वितरण किया जायेगा।