निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
दैनिक खोज खबर टीम, माँझी
मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के साधपुर गांव में सामुदायिक भवन (ब्रह्म बाबा) पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जानकी एजुकेशनल एंड सोसल ट्रस्ट के बैनर तले इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. सत्यदेव प्रसाद यादव के निर्देशन में स्वास्थ्य जांच शिविर में आये मरीजो का उपचार किया गया जिसमें अस्थमा, सुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड हीमोग्लोबिन एवं अन्य मौसमी बीमारियों की जांच एवं इलाज किया गया।

इस नि:शुल्क शिविर में तकरीबन 250 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा भी वितरण किया गया साथ ही उन्हें इन बीमारियों से बचने के सरल एवं कारगर उपाय भी बताए गये ।

मौके पर डा. एस.डी. प्रसाद यादव, डा. पी. कुमार, डा. आर. कुमार, डा. के. डी.यादव, मनीश कुमार, राजेश, रंजित कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, रामा शंकर साह, संदीप कुमार, बिहारी साह, प्रमोद कुमार मिश्रा आदि का सराहनीय सहयोग रहा.