नौतन:- हाईकोर्ट के फैसले को नही मान रही थी लोक संघर्ष वाहिनी

जिला प्रशासन के आदेश पर स्थिति गम्भीर देख अंचलाधिकारी ने उतारा पुलिस बल
दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –प्रखंड के पकडीया पंचायत के रेखा सुन्दर पटी गांव मे बैकुंठवा निवासी भरत भुशन दुबे व शिशिर दुबे की पैतृक जमीन जिसका खाता नंबर 262 खेसरा 1544 रकबा 14 बीघा पर 1985 मे डी एम मनु भाई परमार ने 60 परिवार को परचा दिया उसपर श्री दुबे ने अपना मालिकाना हक बताते हुए हाईकोर्ट मे याचिका दायर किया और बाढ पीड़ित परिवार 71 परिवार के बीच बसने के लिए दे दिया जिस पर जिस पर अभी लगभग पच्चीस के संख्या मे परिवार गुजर बसर कर के लिए घर बना लिया है उस परचा के अधार पर लोक संघर्ष वाहिनी ने बसने का निर्णय लिया और इस की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दिया इधर वर्तमान डी एम ने हाईकोर्ट का संज्ञान लेते हुए जमीन को यथावत रखने के लिए नौतन अंचलाधिकारी को पुरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया अंचलाधिकारी श्यामा कान्त प्रसाद ने लोक संघर्ष वाहिनी के लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी को हाईकोर्ट के फैसले का आदर सम्मान करना चाहिए वही लोक संघर्ष वाहिनी के सदस्य पंकज ने प्रशासन से मांग किया कि जो लोग उस जमीन पर कब्जा व घर बनाये है उन सभी लोगो पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए इस संबंध मे अंचलाधिकारी श्यामा कान्त प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया वही मैके पर जगदीशपुर थाना बैरिया थाना नौतन थाना के प्रभारी अपनी पूरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे।




Recent Comments