अपनी ही शिष्या को भगा ले जाने वाला शिक्षक गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 3 मई। राजस्थान में अलवर की महिला थाना पुलिस ने छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस के अनुसार पटेल नगर स्थित राजस्थान अकादमी विद्यालय के शिक्षक फौजी कॉलोनी निवासी हेमकुमार सैनी अलवर के केंद्रीय बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। छात्रा को पुलिस पूर्व में ही टेल्को चौराहे से दस्तयाब कर चुकी थी।