बिहार : सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19 फरवरी से फिजिकल टेस्ट
#सिपाही के 9900 पदों के लिए 11.30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था
.#पद से 5 गुणा अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए ह
# सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट 19 फरवरी से शुरु होगा.
#न्यूज़ इनपुट नवादा से सुमित भगत सन्नी की रिपोर्ट

दैनिक खोज खबर प्रादेशिक डेस्क
पटना
केंद्रीय चयन पर्षद ने शनिवार को सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया.
कुल 49 हजार 500 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सिपाही के 9900 पदों के लिए 11.30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा में पद से 5 गुणा अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए है.
सिपाही भर्ती को लेकर पिछले साल विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. 15 और 22 अक्टूबर 2017 को तीन पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी.
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष और डीजी के एस द्विवेदी ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट 19 फरवरी से शुरु होगा. बहाली में महिला अभ्यर्थियों को 37 फीसदी आरक्षण दिया गया है.
बिहार में पहली बार किसी बोर्ड या आयोग ने तीन महीने में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इसे रिकॉर्ड समय माना जा रहा है. केद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक अप्रैल के आखिर तक बहाली से जुड़ी प्रक्रिया पूरी जो जाएगी.