भाजपा नेता ने मढ़ौरा में क्वारेंटाइन सेंटर का किया मुआयना

मढ़ौरा(सारण)। भाजपा नेता मनोज सिंह ने तीनों मंडल के अध्यक्षों के साथ स्थानीय सांसद के निर्देश पर मढ़ौरा प्रखण्ड मुख्यालय मे बने क्वारेंटाइन सेंटर का मुआयना किया। इस दौरान उन्होनें मढ़ौरा सीओ से क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों का हाल जाना तथा उन सभी से भोजन आदि के बारे में भी जानकारी ली।मढ़ौरा सीओ ओम प्रकाश ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर मे सभी सुविधाएं उपलब्ध है और कही किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सेंटर में 40 नये प्रवासियों के आने के साथ ही इनकी कुल संख्या 450 हो गई है। उनमें सभी स्वस्थ्य हैं और किसी भी चीज की दिक्कत नहीं है। वही भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि दो दिनों पहले मास्क की समस्या हो रही थी, तो हमने मढ़ौरा सीओ को अपने हवाले से मास्क उपलब्ध कराया है और आगे भी यदि मास्क की कमी होगी तो उपलब्ध कराने की प्रयास की जाएगी।उन्होनें बताया कि जो लोग दूसरे राज्यों में काम करने बिहार से बाहर गये थे उनको कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण लगे लम्बे लॉकडाउन के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सभी बिहारवासियों को बिहार की सरकार ने केन्द्र सरकार तथा अन्य राज्यों की सरकारों की मदद से वापस लाने की योजना पर लगातार लगी हुई है। जो प्रवासी अन्य राज्यों से बिहार आ रहे हैं ,उनके लिए हरेक पंचायत में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है।मौके पर भाजपा नेता शम्भु प्रसाद सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद मिठू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, राकेश उजाला, मुखिया प्रत्याशी मिथिलेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।