
🔴आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में लोगों के पास समय की अत्यधिक कमी है । उस वक्त जब कोई अनजान व्यक्ति के लिए एक फोन काॅल पर अपना सबकुछ छोड़कर कर के सहायता करने पहुंचता है तो वह वास्तव सेवाभावी होता है । सहायता भी कुछ ऐसा वैसा नहीं बल्कि एक अनजान जरूरतमंद जो पटना के कुर्जी अस्पताल में भर्ती हो , उसे रक्त देना हो ।
हम चर्चा कर रहे है सीवान ब्लड डोनर क्लब के सहयोगी सदस्य रक्तवीर अमित कुमार की सेवा भावना की ।बता दे कि शुक्रवार को सीवान ब्लड डोनर क्लब को हाजीपुर से भूलन जी नाम के एक व्यक्ति का फोन आया कि उनके पिता जी बिमार है और उन्हें कम से कम चार यूनिट ब्लड की जरूरत है । बिमार व्यक्ति 78 वर्षीय हरिनंदन प्रसाद सिन्हा पटना के कुर्जी अस्पताल में भर्ती हैं । रक्त की जरूरत की सूचना मिलते ही सीवान ब्लड डोनर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने पटना के अपने सहयोगी सदस्य अमित कुमार, जो पटना के ही गौ मानस सेवा संस्थान के संयोजक भी है । उन्होंने फोन कर के सहायता के लिए गुहार लगाया । जैसे ही रक्तवीर अमित जी को सूचना मिली तो वे तुरंत कुर्जी अस्पताल पहुंच कर हरिनंदन प्रसाद सिन्हा के पुत्र विकास जी से मिल कर रक्त उपलब्ध कराने की बात बताई । अचानक एक अनजान व्यक्ति के द्वारा ब्लड देने की बात करने से विकास कुमार कुछ देर के लिए भौचक रह गए , लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि रक्त उपलब्ध कराने की बात करने वाला व्यक्ति सीवान ब्लड डोनर क्लब का सहयोगी सदस्य हैं तो उन्हें शांति मिली , क्योंकि विकास को पता था कि उनके बड़े भाई भूलन जी ने सीवान ब्लड डोनर क्लब से सहयोग मांगी है । कुछ तकनीकी कारण से शुक्रवार को ब्लड की आपूर्ति नहीं हो सका तो शनिवार को पुन: अस्पताल पहुंच कर रक्तवीर अमित कुमार ने ब्लड उपलब्ध करा के हरिनंदन प्रसाद सिन्हा को सहायता किया ।

इस पुरे मामले पर सीवान ब्लड डोनर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने बताया कि हम रक्तवीर अमित कुमार के प्रति शुक्रगुजार है कि उन्होंने एक फोन काॅल पर पटना कुर्जी अस्पताल पहुंच कर एक जरूरतमंद के लिए रक्त की व्यवस्था किया । संयोजक श्री नील ने बताया कि सीवान ब्लड डोनर क्लब इसी तरह अपने सहयोगी सदस्यों व संगठनों के माध्यम से हर जरूरतमंद की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है ।
{ ✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार}




Recent Comments