समाजसेवियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ डीएम को सौपी 33 हजार का चेक

मढ़ौरा(सारण) : केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय समाजसेवियो ने नबी अहमद के नेतृत्व में डीएम को 33 हजार सात सौ सतावान रूपए का चेक सौपा I केरल भीषण बाढ़ के चपेट में था अब बाढ़ का पानी उतरने के बाद विस्थापित लोगों में पुन स्थापित होने की बड़ी समस्या सामने है I ऐसे स्थिति में देश के लोगों की मदद की आवश्यकता केरल के लोगो को है I इस भावना से प्रेरित होकर समाजसेवी लोगों का एक दल ने मिलकर आपसी सहयोग से 33,757 रूपए की राशि डीएम के माध्यम से मुख्य मंत्री राहत कोष में जमा कराया है I इस दल में नबी अहमद,तारिक अनवर,अजय कुमार सिंह,परवेज आलम,विक्की कुमार, सुलतान इदरीसी, रमीज राजा,दस्तगीर नूर आलम,इरशाद आलम व अन्य शामिल थे I नबी अहमद ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है I केरल में रह रहे लोग जिस स्थिति में है वहा बड़े पैमाने पर मदद की आवश्यकता है I बाढ़ के बाद वहा के लोगों के पुर्नवास के लिए समाज के सभी वर्गों के आगे आने की जरुरत है I
#साभार :संजीव कुमार , दैनिक भास्कर मढ़ौरा




Recent Comments