​एसडीओ ने निर्माण कार्य रूकवा,अभिलेख की मांग
चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर ,उदाकिशुनगंज !
प्रखंड के किशुनगंज पंचायत के वार्ड नं तेरह व चौदह में ग्राम पंचायत के द्वारा 14 वीं वित्त आयोग की राशि से कराये जा रहें सोलिंग मरम्मती व ढ़लाई में प्राक्कलन की धज्जिया उड़ा कार्य किये जा रहें है। 
घटिया सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण गौरव कुमार ठाकुर ने वरीय अधिकारी से शिकायत उपरांत स्वंय एसडीओ ने कार्य की जांच की।
गौरव कुमार के अनुसार इस ढ़लाई कार्य में गुणवत्ता कुछ यूँ है कि सड़क निर्माण में गिट्टी एवं बालू के नाम पर मिट्टी की मात्रा कुछ और ही  है जिससे सड़क के निर्माण पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है।उनका शिकायत है कि सड़क निर्माण हेतू मैटेरिरल 10 टीन गिट्टी,10 टीन बालू में केवल 02 टीन सिंमेट मिलाकर किया जा रहा है !
हलांकि इसके संबंध में मुखिया संजीव झा से दैनिक खोज खबर पत्रकार को  जानकारी प्राप्त हुयी कि हम पी.सी.सी निर्माण कार्य में 03-03-01 टीन का मैटेरिरल से पी.सी.सी.का निर्माण करवा रहे हैं !
पदाधिकारियों द्वारा स्थल नीरिक्षण
गौरव कुमार ठाकुर के शिकायत पर बी.डी.ओ उदाकिशुनगंज कल शनिवार के 04 बजे शाम में स्थल निरिक्षण करने पहूँचे उसके बाद  एस.डी.ओ उदाकिशुनगंज एस.जेड.हसन 06 बजे शाम  पहूँचकर तत्काल 02 दिनों के लिए कार्य  को रोकने का आदेश दिये !
जहाँ लोग अबतक कच्ची सड़क व सोलिंग पर चलने हेतू मजवूर थे वहीं कार्य एजेंसी द्वारा ढ़लाई करवाना बेहद 13- 14 न० वार्ड के जनता के लिए खुशी का समय  स्वभाविक था पर कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहें हैं इसके सामग्री व गुणवत्ता को लेकर जबकि  समयानुकूल यदि मुखिया के कार्य को देखा जाय तो चुनाव के बाद इस पंचवर्षीय में  ये पहला ही कार्य है।
क्या है प्राक्कलित राशि व कार्य –
उधर प्राक्कलित राशि यदि देखा जाय तो महेन्द्र मेहता के घर से लेकर ओमप्रकाश मंडल के घर तक में पी़.सी.सी. ढ़लाई निर्माण कार्य में कुल राशि-1471800/-(चौदह लाख इकहत्तर हजार आठ सौ मात्र ) 877 मीटर के लिए स्वीकृत है !
अनुमंडलाधिकारी के स्थल नीरिक्षणोपरांत
दैनिक खोज खबर उदाकिशुनगंज के पत्रकार ने इस संबंध में  एस.डी.ओ उदाकिशुनगंज से आज संपर्क स्थापित किया तो उन्हौने बताया कि स्थल निरिक्षण मेरे द्वारा किया गया मैने तत्काल कार्य को दो दिनों के लिए  बंद करवा दिया है मैने जांच हेतू इसके अभिलेख को मंगवाया है गुणवत्ता के जांचोपरांत कार्यादेश दिया जाएगा !