
एकमा के लाल का कमाल : निखिल ने सीडीएस परीक्षा में मारी बाजी
एकमा (सारण)
प्रखंड क्षेत्र के आमदारी गांव निवासी एवम् एकमा के पिंकी ऑटो पार्ट्स के प्रो नकुल कुमार सिंह एवम् पुष्पा सिंह के पुत्र निखिल कुमार सिंह ने सी डी एस की परीक्षा पास कर अपने पंचायत प्रखंड जिला का नाम रोशन किया है।निखिल बचपन से ही सेना का अधिकारी बनकर देश का सेवा करना चाहता था।माता पिता एवम् बड़े पिता इंजीनियर चन्द्रिका सिंह एवम् नाना एम् डब्लू ओ राजेश्वर सिंह नानी बेली देबी प्यार एवम् मार्गदर्शन एवम् स्वयं कठिन परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की। माँ के साथ बचपन से ही गोरखपुर में रहकर बी एस सी तक पढाई करने के बाद आई बी एस हैदराबाद से एम् बी ए की डिग्री हासिल किया।बातचीत के क्रम में निखिल ने बताया की इंसान दृढ ईक्षा शक्ति के साथ कार्य कर अपने मुकाम तक आसानी से पहुच सकता है।इसका श्रेय उन्होंने माता पिता सहित नाना नानी को दिया।




Recent Comments