
• सदर अस्पताल छपरा, अनुमंडल अस्पताल सोनपुर और मढ़ौरा में बाह्य रोगियों के लिये ओपीडी सेवा शुरू करने का डीएम ने दिया आदेश
छपरा(सारण). जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सदर अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा तथा सोनपुर में सामान्य मरीजों का इलाज पुनः शुरू करायी जाय। इन अस्पतालों में बाह्य रोगी कक्ष (ओपीडी), आपातकानीन सेवा एवं संस्थागत प्रसव सेवा को तत्काल शुरू करायी जाय ताकि कोरोना के अतिरिक्त अन्य मरीजां को ईलाज में कोई परेषानी न हो
जिलाधिकारी ने कहा है कि जिला अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल में प्रवेष के पास हीं एक फ्लू कार्नर स्थापित करायी जाय। जहाँ कोरोना वायरस के परिपेक्ष्य में प्राथमिक जाँच कर लिया जाय। प्राथमिक जाँच के क्रम में यदि किसी आगंतुक/मरीज में कोरोना के लक्षण पाये जाते हैं तो ऐसे व्यक्ति को नजदीक के क्वेरेंटाईन सेंटर में भेजा जाय तथा वैसे व्यक्ति जिनमें कोरोना का लक्षण नहीं हो उन्हे उपचार हेतु अस्पताल के ओपीडी में भेजा जाय। इस पूरी प्रक्रिया में सोषल डिस्टेंसिंग का विषेष रूप से ध्यान दिया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा है कि जिला अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पतालों में अन्य बिमारियों के इलाज की पूरी व्यवस्था रखी जाय। जिलाधिकारी ने कहा है कि निजी अस्पताल भी सामान्य मरीजों का ईलाज आरंम्भ करें। अस्पतालों में सुरक्षा मानकां का पूर्ण रूप से पालन करायी जाय। अन्य मरीजों के लिए भी एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।




Recent Comments