फ़ायरिंग कर बोलेरो छोड़ भागे गाड़ी से काटा बरामद,चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

मढ़ौरा (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमौली-पोझी कपूर गांव से पुलिस ने लवारिस बरामद बोलेरो से ड्राइवर सीट के नीचे से एक देशी काटा के साथ तीन खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।जिसको लेकर थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने चिन्हित कर चालक दिलीप राय को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज की है।थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को साढ़े तीन बजे पुलिस गांव पहुंच लावारिस हालत में बोलेरो गाड़ी बरामद हुई थी।उक्त गाड़ी के ड्राइवर सीट के पास से एक देशी काटा और तीन खोखा के साथ एक जिंदा कारतूस भी मिला।लेकिन किसी ग्रामीण द्वारा इसकी शिकायत लिखित नहीं करने पर पुलिस ने अपने स्तर से प्रारंभिक जांच कर गाड़ी ड्राइवर को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की है।वहीं गाड़ी मालिक का भी पता लगा चुकी है।पुलिस के अनुसार अभी मामला की गहन जांच की जा रही है।मालूम हो कि ग्रामीणों की शिकायत थी कि अपराधी फायरिंग कर जा रहे थे, तो धरमौली गांव के लोगों ने पीछा किया।जिसमें बाद बोलेरो छोड़ अपराधी भाग गए।उसके बात उक्त गांव निवासी व पूर्व विधायक लालबाबू राय ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी।जिसके बाद गरखा और मढ़ौरा थाने की पुलिस ने पहुंच स्थिति का जांच किया।जहां से पुलिस ने एक लावारिस हालात में बोलेरो बरामद की थी।




Recent Comments