
इसुआपुर: प्रखंड की छपिया पंचायत के डूंगरी गांव में परमहंस सिंह के घर के सामने डबरा नदी का बांध रविवार की देर संध्या टूट गया जिससे रातों-रात सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो डूब गए हालांकि सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया पति सुनील चौरसिया ने निजी तौर पर पहले सुबह दो दर्जन श्रमिकों के सहयोग से टूटे हुए बांध की मरम्मत करवाई तब जाकर पानी के बहाव को रोका जा सका अन्यथा पानी का यह तेज बहाव लोगों के घरों में भी घुस जा जाता। वही छपिया गांव मैं भी विक्रमा सिंह के घर के पास नदी का बांध टूट गया था जिसकी मरम्मत मुखिया पति ने कराई। वहीं फेनहरा गांव में भी 2 दिन पूर्व नदी के उफान से लोगों के घरों में पानी घुस गया था। जिसके बारे में ग्रामीण पिंटू प्रसाद,सिपाही प्रसाद, रामफल प्रसाद, डॉ शिवनाथ प्रसाद, ललन प्रसाद, चंदन प्रसाद, अशोक प्रसाद व अन्य ने बताया कि मशरक प्रखंड के धनौती गांव के पुल के पास से मोहनिया तक डबरा नदी पर बांध नहीं है। जिससे पानी डीह छपिया गांव के यादव तथा मांझी जाति की बस्ती में घुस जाता है। जिस से निजात पाने के लिए लोग गांव से मशरक बाजार जाने वाली पगडंडी बांध को काटकर पानी की निकासी कर देते हैं।यही पानी घूमते हुए है फेनहरा गांव के पास डबरा नदी में गिरने लगता है। जिससे पहले से उत्प्लावित यह नदी उफान लेकर पानी निचली सतह पर बसे है फेनहरा गांव में फेंक देती है। वहीं तरैया की तरफ से भी पकवां, रसौली, रामबाग गांवों होते हुए पानी का बहाव भी डबरा नदी की ओर हो गया है। जिस नदी के ओवर होने से पानी नदी के पूरब बसे फेनहरा गद्दी गांव में घुसकर तबाही मचा रहा है।




Recent Comments