भारतीय ओलम्पिक संघ के ऑब्जर्वर की देखरेख में दिल्ली में हुआ चुनाव

दैनिक खोज खबर/पटना।हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का 2025 -28 के लिए चुनाव रविवार को दिल्ली में आयोजित वार्षिक आमसभा की बैठक में सम्पन्न हुआ। जिसमें ऑब्जर्वर के रूप में भारतीय ओलंपिक संघ से मंजीत सिंह  जबकि रिटर्निग ऑफिसर रिटायर्ड अधीक्षक एम डी यूनिवर्सिटी रोहतक की मौजूदगी रही। नए सत्र के लिए हुए चुनाव में बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा लगातर दूसरी बार उपाध्यक्ष चुने गए।  हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के नई कमिटी में प्रीतपाल सिंह सलुजा पुनः महासचिव बने , जबकि अध्यक्ष पद पर महेश चौहान चंडीगढ़ चुने गए। वरीय उपाध्यक्ष झारखण्ड के प्रदीप बालमुचु , कोषाध्यक्ष डॉ गुरुचरण सिंह गिल सहित 15 सदस्यीय कार्यकरिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। बिहार से ब्रजकिशोर शर्मा को फेडरेशन के उपाधयक्ष चुने जाने पर बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , अध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, गोपाल जी, डॉ आर पी साहू, नवादा जिला हैंडबॉल अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ,पटना जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इंजीनियर अशोक कुमार सिंह,  विनय कृष्ण,  रौशन सिंह धोनी, चन्दन कुमार, रितेश कुमार सिंह,  राकेश कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, राधा कुमारी सहित अन्य ने बधाई दी है।