
छपरा। रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन छपरा शाखा की मासिक बैठक 10 बजे पूर्वाह्न से पराशर कम्प्लेक्स भगवान बाज़ार में हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व मोहन सिंह ने किया। भारत पेंशनर्स समाज के महासचिव एस सी माहेश्वरी के निधन पर सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। बैठक को संबोधित करते हुए उप सचिव डाॅ ए एच अंसारी ने केंद्र सरकार से माँग किया कि पेंशन को आयकर मुक्त करे। उम्र बढ़ने के साथ साथ पेंशनर्स को दवा आदि पर खर्च बढ़ जाते हैं। केंद सरकार पेंशनर्स से आयकर तो लेती ही है , साथ ही हर खरीदारी एवं सुविधाओं पर सरकार विभिन्न प्रकार की टैक्स भी लेती है जो अनुचित है। पेंशनर्स से सरकार 12 वर्ष ही पेंशन कम्यूटेशन की राशि की कटौती करे। डाॅ अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार आठवें पे कमीशन का गठन शीध्र करे , जनवरी 2026 से इसे लागू करे तथा सभी पेंशनर्स को भी समान पेंशन वृद्धि दे। सरकार आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के हक़ों की अनदेखी नहीं कर सकती ? फ्रीज किए गए अठारह माह की मँहगाई राहत एरिएर की भुगतान शीध्र करे। जन्मदिन पर पेंशनर्स को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ्य जीवन की मंगलकामना की। कार्यकारी अध्यक्ष ओ पी पराशर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग गठित की तो खुशी हुई। लेकिन उसके क्रियाकलापों से मन दुखित है। उसने वित्त विधेयक पास कराकर पेंशनर्स के हित पर कुठाराघात किया है। इस काला क़ानून की हम निंदा करते हैं। पेंशनर्स को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई और कहा कि मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य बचाव करने की ज़रूरत है। शाखा सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार 25 मार्च को संसद में विधेयक लाकर सेवानिवृत्ति के आधार पर 8वें वेतन आयोग के लाभों से पेंशनर्स को वंचित करने की साज़िश कर रही है। यह पेंशनर्स के लिए काला क़ानून है। केन्द्र सरकार की यह कुठाराघात पेंशनर्स कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसा करना केंद्र सरकार को मँहगा पड़ेगा। इससे पेंशनर्स के बीच भारी आक्रोश है। आठवें वेतन आयोग से जनवरी 2026 के पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को लाभ से वंचित करना और पेंशनरों की हितों की अनदेखी करना भारी पड़ेगा। इस काले क़ानून के ख़िलाफ़ आज की बैठक में सदस्यों द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और इसकी घोर निन्दा की गई। उन्होंने सरकार से माँग की पेंशनरों के साथ भेदभाव सरकार नहीं करे। साथ ही 65 , 70 , 75 वर्ष आयु पर क्रमशः 5 ,10 ,15 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता की माँग केंद्र सरकार से की। उन्होंने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हक़ है , पेंशन कोई भीक नहीं है। अगर केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के इन माँगों की अनदेखी करेगी तो पेंशनर्स समाज राष्ट्र स्तरीय आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इसलिए सरकार को आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स हितों का विशेष ध्यान रखना होगा। अध्यक्ष विश्वमोहन सिंह ने शाखा की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सदस्यता बढ़ाने पर ज़ोर दिया तथा सभी पेंशनर्स का आई कार्ड एवं ई-उमीद कार्ड बनाने की तकनीक पर चर्चा की। उपस्थित पेंशनर्स से आई कार्ड बनाने हेतु आवेदन पत्र लिया गया। अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह ने जिन पेंशनरों की जन्मदिन जुलाई माह है उनको बधाई कार्ड देते हुए स्वस्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं। बैठक को सम्बोधित करने वालों में डाॅ ए एच अंसारी, ओमप्रकाश पराशर, मिथिलेश कुमार सिंह, राज कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, पी के मांझी, मुद्रिका प्रसाद, रामानंद महतो, बी एन शर्मा आदि हैं।




Recent Comments