
हुनर ही इंसान को स्वावलंबी बनाता है : ई. रामाकांत
#तारकेश्वर प्रसाद/मांझी(सारण) : प्रखंड के कोहड़ा बाजार के समीप नसीरा में नव-स्थापित एनसीवीटी श्रम मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त न्यू आरके सिंह आईटीआई में दो वर्षीय इलेक्ट्रीशियन व फिटर ट्रेड के लिए सत्र 2019 – 21 की कक्षाएं सोमवार को आरम्भ हो गई। जबकि नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या अभी भी तेजी से बढ़ रही है। प्रथम दिन छात्र-छात्राओं को निशुल्क बैग, ड्रेस व किताबें भी वितरित की गई। कक्षा शुभारंभ होने के मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव ई. रमाकांत सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को नियमित व्यवहारिक, प्रायोगिक शिक्षा के साथ-साथ बेहतर तकनीकी ज्ञान प्रदान करना है। ताकि आप स्वावलंबी बन खुशहाल परिवार व समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें। हुनर से ही इंसान स्वावलंबी बन सकता है। इसके बिना बेरोजगारी पर अंकुश नही लगाया जा सकता। श्री सिंह ने कहा कि अनुशासन में रह कर पूरी ईमानदारी व लगन से शिक्षा ग्रहण करने वाले लोग ही जीवन में सफलता के ऊँचे मुकाम हासिल करते हैं। मौके पर प्राचार्य मोहित कुमार सिंह, ई. रोहित कुमार सिंह, ई. अविनाश कुमार सिंह, मैकेनिकल ई. अमीत रंजन व विकास कुमार, विद्युत ई. रमेश कुमार व प्रभास कुमार, डब्लु एस विक्रमदेव, सिविल इंजीनियर ड्राईंग मंजीत कुमार, पिंटू सिंह, सहायक प्रशांत कुमार, सुनील कुंवर आदि मौजूद थे।




Recent Comments