सोनपुर। गुरुवार की सुबह सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बायपास रोड में मैक्सवेल हाई स्कूल, सोनपुर की स्कूल वैन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वैन में सवार 6–7 बच्चे घायल हो गए। चोटिल व घायल में तनुप्रिया,आदित्य,सुप्रिया ,विनीत, हर्ष,बिराट सिंह , आयुष सिंह,सहित अन्य बच्चे रहे।सभी सोनपुर थाना क्षेत्र के निवासी रहे। जो वाहन दुर्घटना हुआ है उस वाहन का नंबर BR 04 Q6076 है। स्कूल के धायल बच्चे विराट सिंह ने बताया कि वाहन चालक गाड़ी की इतनी तेज रफ्तार से चला रही थी जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर  में ठोकर मार दी और वह पलट गई.जिसमें स्कूल के करीब एक दर्जन बच्चे रहे जिसमें 6-7 बच्चे घायल हुए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायल बच्चों को अनुमंडल अस्पताल, सोनपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताते हुए उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन को जब्त कर लिया। वाहन चालक घटना के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था जहां ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि सभी बच्चों के सुरक्षित होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली। अब सवाल यह उठता है कि स्थानीय प्रशासन सभी प्राइवेट स्कूल गाड़ियों एवं स्कूल की विधि व्यवस्था के जांच एवं बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर क्यों नहीं निरीक्षण समय-समय पर करती है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस गाड़ी से बच्चे दुर्घटना हुई हैं उसे गाड़ी का इंश्योरेंस फेल है।