हर घर मे जलेगी शिक्षा की रौशनी:विधायक

रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : प्रखंड के बेलसंडी तारा पंचायत के वार्ड 14 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत आज प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला में एक कमरा तथा शौचालय का आधारशिला स्थानीय विधायक राम बालक सिंह ने पंचायत समिति सदस्य सीता देवी की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि पंचायत की मुखिया किरण देवी की उपस्थिति में रखा।आधारशिला उपरांत जनतओं के द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि हर घर शिक्षा व्यवस्था को पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है,सभी घरों में शिक्षा की रौशनी जलेगी। बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार जी चाहते हैं कि हमारे प्रदेश के हर घर का बच्चा पढ़ लिखकर पूरे विश्व में बिहार का नाम रौशन करें।आगे विधायक श्री सिंह ने कहा कि विकास के लिए मैंने सबको साथ लेकर चलने का वादा किया था।जो कर रहा हूं ,मैं हर सुख दुख में जनता के साथ था, साथ हूं और रहूंगा।आपको बताते चलें कि यह विद्यालय कमरा एवं शौचालय विहीन थी।इस सभा में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय,उपप्रमुख राम नाथ राय ,बीस सूत्री के अध्यक्ष तरुण सिंह, शिक्षक महेश कुमार, दिलीप कुमार, सुनील दास, सुधीर रजक,हरिओम कुमार ,रंजना मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।