
नगरा में उपवास रख आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
नगरा(सारण). प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में एक महीने से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गई आशा कर्मियों ने गुरुवार को उपवास रख किया हड़ताल.धरना पर बैठे उनलोगों ने साफ तौर पर कहा कि हमलोग 15 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हमलोगो का आंदोलन चलता रहेगा.आशा कर्मी उर्मिला देवी ,माया देवी , सुनीता देवी ,सिमा देवी , रीता देवी ,रेखा देवी ,बबिता देवी आदि लोगों ने कहा कि सरकार काम लेती है और मानदेय के नाम पर शोषण करती है.उनलोगों ने कहा कि सरकार बंधुआ मजदूर की तरह काम कराती है.लेकिन जब हमलोग मानदेय की मांग करते हैं तो कार्रवाई की जाती है.आशा कर्मियों ने मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की.अस्पतालों में मरीजों की संख्या घट रही है.धरना पर बैठी आदि आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है.हमलोग भूख हड़ताल शुरु कर दिए हैं.एक महीने तक सरकार उनलोगों की सब्र की परीक्षा लेती रही.अब उनलोगों ने यह फैसला लिया है कि वे लोग सरकार के आगे समर्पण नहीं करने वाले हैं.उनलोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नारी सशक्तिकरण की बात को छलावा करार दिया.




Recent Comments