
मांझी। बंगरा पंचायत के अंतर्गत फक्कड़ बाबा के परिसर में विधान पार्षद ई. सच्चिदानन्द राय के एकच्छिक कोष से निर्मित होने वाले चबूतरा व शेड निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। 3 लाख 85 हजार रुपये की लागत से कार्य का शुभारम्भ पूर्व मुखिया उमाशंकर सिंह के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। मौके पर मौजूद विधान पार्षद प्रतिनिधि प्रभाकर दुबे उर्फ मुन्ना बाबा ने बताया कि अगले वर्ष इंटर व मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाली बंगरा पंचायत की सभी बेटियों को एक-एक सिलाई मशीन देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। मौके पर अजय कुमार दुबे, बुटन बाबा, शम्भू कुमार, राजेश महतो, हरीश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments