सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक को भाजपा नेता ने अस्पताल ले जाकर कराया उपचार

अमनौर/सारणः स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य सड़क धरहरा मठिया के पास आमने सामने बाईक की टक्कर लगने से बाईक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया . घटना के तुरंत बाद उसी रास्ते से आ रहे भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल बाइक चालक को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया . घायल बाइक चालक थाना क्षेत्र के डोमन छपरा गांव निवासी भरत राय बताया गया है. जो जिला अभियोजन कार्यालय में कार्यरत है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक चालक भरत राय छपरा बाइक से अपने घर लौट रहा था. जहां उक्त रास्ते में सामने से आ रही बाइक से ठोकर लग गई.