स्वामी विवेकानंद एस एस महाविद्यालय गोपालपुर मधैया में दो मुन्ना भाइयो को आंतरिक सचल दस्ते ने धर दबोचा
रिपोटर वागीश कुमार
सुल्तानपुर 4 मई। सचल दस्ते की शिकायत पर पुलिस ने किशन कुमार सुत प्रेमसागर तमरसेपुर थाना चांदा, व राम बहादुर सुत जयकरन निवासी लंभुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, अरुण कुमार मिश्र पुत्र नरेंद्र प्रसाद मिश्र के स्थान पर किसन कुमार व सत्यम कुमार भारती पुत्र महेश कुमार भारती के स्थान पर राम बहादुर परीक्षा दे रहा था, सचल दस्ते के शशिभूषण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मुन्ना भाई के खिलाफ 419 व 420 भादवि व 10 परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।