एकमा के घुरापाली में गोली मारकर एक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक खोज खबर, एकमा

जिले के एकमा प्रखंड के अंतर्गत आनेवाले घुरापाली गांव में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। मृतक रसूलुपर थाना क्षेत्र के घुरापाली ग्राम निवासी अमरेंद्र तिवारी बताए जा रहे हैं।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार अमरेंद्र तिवारी अपने घर पर ही दाढ़ी बनवा रहे थे तभी दो युवकों ने उनपर हमला कर दिया। एक युवक ने गोली चलाई जो अमरेंद्र तिवारी के सर में लगी जिस कारण उनकी मौत हो गयी।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीण सहमे हैं। अमरेंद्र तिवारी राँची के व्यवसायी भी बताए जा रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घुरापाली पहुँच कर मामले की जांच कर रही है।