दैनिक खोज खबर/दरियापुर (सारण)। दिघवारा-भेल्दी मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। मोहम्मदपुर से मसरख जा रही एक ऑटो रसूलपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो चालक इदरीश मियां की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भेल्दी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को अचानक चकमा दे दिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क किनारे पलट गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चालक इदरीश मियां की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।दूसरे घायलों का इलाज दरियापुर सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।स्थानीयों ने उठाई मांग ग्रामीणों ने बताया कि दिघवारा-भेल्दी सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित ढंग से आवाजाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।




Recent Comments