दैनिक खोज खबर/परसा (सारण)। जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ कॉलेज परसा के स्नातक 2023-27 की तीसरा सेमेस्टर के अंक प्रमाण पत्र में त्रुटि को लेकर गुरुवार को छात्रों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने वीसी,परीक्षा नियंत्रक तथा प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर बर्सर अनिल कुमार द्वारा थानाध्यक्ष को सूचना दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकार मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्या से अवगत हुए। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से दूरभाष पर बात की और परीक्षा नियंत्रक ने मंगलवार तक प्रमाण पत्र सुधार कर छात्रों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए और ताला खोला गया।रितेश यादव, विकाश कुमार, अंकीत कुमार , नेहा कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, पंकज कुमार, प्रीति कुमारी रुकैया समेत दर्जनों छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई आरोप लगाए, जिनमें शैक्षणिक अनियमितताएं शामिल हैं। छात्रों ने मांग की कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।