बीडीओ ने मुखिया के साथ किया बैठक,पंचायत में 15 अगस्त से शुरू होगा आरटीपीएस काउंटर

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
तरैया प्रखंड के पंचायतो में 15 अगस्त से आरटीपीस काउंटर शुरू होगा।जिसकी तैयारी को लेकर बीडीओ राकेश कुमार ने बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मुखियाओ के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।बीडीओ ने बताया कि अब लोगो को जाति और आवासीय बनावाने के लिये प्रखंड कार्यालय आने की जरूरत नही पड़ेगी।आवेदक अपने पंचायत के पंचायत भवन पर ही आवेदन जमा कर सकते हैं।इसके लिये प्रखंड के प्रत्येक पंचायत भवनों पर आरटीपीस काउंटर खुलेगा।जिस पंचायत में पुर्व से पंचायत भवन है उसी में यह ब्यवस्था संचालित होगी और जहाँ पंचायत भवन नही है वहाँ नए भवन निर्माण की आधारशिला रखी जायेगी।बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह माधोपुर के मुखिया सुशील कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह ,मुकेश कुमार यादव, तारकेश्वर राय,बिजेंद्र मांझी,मुखिया प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह विक्कू,धनंजय कुमार सिंह,कृष्णा कुमार गुप्ता, विनोद मांझी,महमद आजाद, ब्रजकिशोर शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments