पचरुखी(सिवान)। पचरुखी थानाक्षेत्र के अल्लापुर गांव से सोमवार की शाम से गायब एक साढ़े पांच वर्षीय बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को मौखिक जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए देर शाम अल्लापुर गांव में अपने मामा भुटाई सिंह के घर आये प्रदीप सिंह ग्राम सुबहिं(रामगढ़)थाना सिसवन निवासी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर थाने लाई।जहां पुलिसिया तरीके से पूछताछ करने पर गिरफ्तार प्रदीप ने बच्ची से रेप कर हत्या की बात स्वीकार की उसके बाद उसकी निशानदेही पर मंगलवार की सुबह पुलिस बल ने अल्लापुर काली माता स्थान के समीप प्रह्लाद सिंह के बगीचे से बच्ची का शव बरामद कर लिया।