पानापुर (सारण)एक तरफ केन्द्र व राज्य सरकार टीकाकरण की रफ्तार तेज करने की बात कर रही है तो दुसरी तरफ स्थानीय पीएचसी मे वैक्सीन की कमी से टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है।सोमवार को स्थानीय पीएचसी मे 18 से ऊपर के लोगो मात्र 40वैक्सीन तथा 45से ऊपर के लोगो को मात्र 30 वैक्सीन ही लगाया गया।पानापुर सुदूर पिछड़ा इलाज है।यहाॅ शिक्षा का स्तर भी काफी नीचे है।ऐसे मे इस इलाके के लोग जागरूक भी कम है।कोविड से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है कि सबको टीका लगाया जाए।लेकिन वैक्सीन की कमी से टीकाकरण रफ्तार धीमी पड़ गई है।