सारण/परसा -थाना के बहलोलपुर भिखारी छपरा गाँव में सोमवार की रात सर्प डंस से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक लखन राम का 40 वर्षीय पुत्र सिपाही राम बताया जाता है।
परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र परसा लाया गया।चिकित्सक ने शरीरिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।सीओ अशोक चौधरी ने परिजन से घटना के संबंध में जनकारी लिया तथा पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments