दैनिक खोज खबर /जलालपुर (सारण)। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने  अपने आवास पर सोमनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा भगवान सोमनाथ मंदिर की सहस्राब्दी (1000 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगभग 1100 श्रद्धालुओं को निःशुल्क सोमनाथ धाम यात्रा कराई जा रही है। उन्होंने इस पहल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिला है।

उन्होंने बताया कि महाराजगंज क्षेत्र से भी करीब एक दर्जन श्रद्धालु 20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित सोमनाथ धाम यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इनमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मेदुका सहजीतपुर के भरत राम,  मोर्चा महामंत्री रसौली के रविंद्र दास,महामंत्री विकास कुमार राम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दाउदपुर के शंकर दयाल, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पंडित, महामंत्री अखिलेश कुमार शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंदा कुमारी, महामंत्री पूर्णिमा कुमारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अंगद कुमार साह तथा महामंत्री आशुतोष कुमार साह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

सांसद ने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन, सेवा और श्रद्धा की भावना बनाए रखने का आग्रह किया तथा भगवान सोमनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और प्रदेश की उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा सारण पश्चिमी के जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, राज्य परिषद सदस्य एवं युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, सोशल मीडिया प्रभारी दीपू चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय, पंकज कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, निलेश कुमार सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।