मशरक प्रखंड के सोनौली पंचायत में बलुआ हरिजन बस्ती में जाने के लिए सड़क की स्थिति दयनीय हालत में थी। जिसे उसी गांव के सामाजसेवी और सोनौली मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने अपने निजी फंड से मरम्मत कराया। आपकों बता दें कि सौनौली गांव के बलुआ हरिजन टोली में 550 मीटर कच्ची सड़क दयनीय हालत में थी जिससे टोले में आने जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ता था टोला दलित टोला होने की वजह से टोले वाले अपने रोजी रोजगार में व्यस्त रहते थे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से से बोलने पर सरकारी फंड का रोना रोते थे जिसको देख पूर्व मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने अपने निजी फंड से टोले की सड़क का मरम्मत कराया जिससे टोले में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर जगलाला राम,बहारण राम,जयकिशुन राम, कृष्णा राम, राजेश्वर राय,लखन राय, विरेन्द्र राय, शैलेन्द्र यादव,मीर हसन,अनन खान, उपेन्द्र तिवारी,पंकज राम समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।